उत्तराखंड में 17 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित।

मीडिया ग्रुप, 12 जुलाई, 2023

उत्तराखंड में हरेला पर्व के चलते 17 जुलाई, 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

शासन द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है।

इस सम्बन्ध सम्यक विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।