उत्तराखंड : शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव आए थे दो युवक, जंगल की आग बुझाने में झुलसे, दोनों की हुई मौत।

मीडिया ग्रुप, 11 अप्रैल, 2023

उत्तराखंड के पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से पौड़ी शादी में शामिल होने आए दो युवक जंगल की आग में झुलस गए। इस दौरान दोनों की मौत हो गई।

ग्राम प्रधान सेडियागाड़ ने बताया कि घटना पौड़ी जिले के पोखरा ब्लॉक में सोमवार शाम की है। दोनों युवक कुलदीप और विकास दिल्ली से गांव घूमने के लिए और शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे।

इस दौरान जंगल में आग लग गई। युवक भी आग बुझाने में जुट गए और झुलस गए। वहीं, कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

बता दें कि यह घटना कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का पैतृक गांव है। मृतक विकास सतपाल महाराज का परिचित बताया जा रहा है। दोनों दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही गांव आए थे।