ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर में हजारों की साइबर ठगी, एफआईआर दर्ज।

मीडिया ग्रुप, 06 नवंबर, 2022

रूद्रपुर। साइबर ठगी पर पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद रोक नही लग पा रही है। रुद्रपुर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को फोन पे का कर्मी बताकर ऑनलाईन धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के खाते से करीब 70 हजार रूपये निकाल लिये गये। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

दर्ज रिपोर्ट में भूपेन्द्र सिंह चौहान पुत्र ममू सिंह निवासी आजाद नगर, वार्ड 4, ट्रांजिट कैम्प ने कहा है कि 31 अगस्त को उसके मोबाईल पर काल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को फोन पे का कर्मी बताते हुए कहा कि आपके फोन पे में रिवार्ड की धनराशि नही आ रही है। उसके द्वारा मोबाईल एक एप्प डाउनलोड कराया और फिर मोबाईल का फोन पे एप्प खोलने के लिए कहा जिससे मेरे फोन का एक्सस अज्ञात व्यक्ति पर चला गया।

भूपेन्द्र का आरोप है कि 31 अगस्त को उसके खाते से कुल 69,994 रूपये कट गये। तब उसेे एहसास हुआ कि उसके साथ किसी ने आनलाइन धोखाधड़ी कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।