उत्तराखंड मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक पर थाना प्रभारी निलंबित।

मीडिया ग्रुप, 06 नवंबर, 2022

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक पर थाना नेहरू कालोनी के प्रभारी पर गाज गिरी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने थाना प्रभारी मुकेश त्यागी को निलंबित कर दिया है। बीते शुक्रवार रात दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इगास महोत्सव में शामिल होना था।

रिस्पना पुल से नेहरू कालोनी थाने की टीम ने सीएम की फ्लीट को रिसीव किया। लेकिन, दून विवि से पहले ही चौक पर फ्लीट गलत रास्ते पर चली गई। कुछ आगे जाकर फ्लीट को वापस मोड़ा गया और मुख्यमंत्री दून विवि पहुंच सके।

इस मामले में पुलिस के वाहन की हेडलाइट भी ठीक से न जलने की बात कही जा रही है। इसे सुरक्षा में चूक और मुख्यमंत्री को पहुंचने में हुई देरी को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कार्रवाई की।