बड़ी खबर : व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, यूजर्स को मैसेज भेजने में आ रही दिक्कत।

मीडिया ग्रुप, 25 अक्टूबर, 2022

रिपोर्ट – बादल गंगवार 

देशभर में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है। सर्वर डाउन हुए 30 मिनट से ज्यादा का समय हो चुका है, लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। आशंका जताई जा रही हैं कि व्हाट्सएप को हैक कर लिया गया है। जान लें कि भारत में व्हाट्सएप के 48 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। इन यूजर्स को व्हाट्सएप का सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि व्हाट्सएप एक मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग ऐप हैं। भारत में बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल जानकारी साझा करने के लिए करते हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने ऑफिस का काम भी व्हाट्सएप के जरिए करते हैं और विभिन्न प्रकार का डेटा शेयर करते हैं। व्हाट्सएप का सर्वर डाउन होने की वजह से इन लोगों के सामने समस्या आ गई है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्वर पर भार इसका बड़ा कारण है। हालांकि, इस पर व्हाट्सएप का कोई जवाब नहीं आया है। यूजर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने में असमर्थ हैं। हीट-मैप के आधार पर दावा किया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कानपुर, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं लेकिन आशंका है कि देशभर में हर जगह यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।