सीएम धामी को जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री भट्ट ने दी शुभकामनाएं।

मीडिया ग्रुप, 16 सितंबर, 2022

रिपोर्ट – मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड के युवा प्रतिभावान व विकास की सोच रखने वाले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लक्ष्य के लिए समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीर्घायु हो वह बाबा केदार से यह प्रार्थना करते हैं। साथ ही उनके मार्ग निर्देशन में राज्य उत्तरोत्तर प्रगति करें यह उनकी शुभकामनाएं हैं।