महाराष्ट्र में पुणे के निर्माणाधीन इमारत ढहने से पांच की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख।

मीडिया ग्रुप, 04 फरवरी, 2022

पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन मॉल का एक स्लैब (लोहे की सरिए का जाल) गिर गया। महाराष्ट् में पुणे के यरवदा शास्त्री नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। पुणे फायर ब्रिगेड ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ काम करने वाले गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। संभव है कि ढेर के नीचे कुछ मजदूर फंस गए हों। ढेर को हटाने का काम रात को ही शुरू कर दिया गया था।

पुणे पुलिस के डीसीपी रोहिदास पवार ने जानकारी दी कि यहां एक मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा था, तभी एक भारी स्टील का ढांचा ढह गया। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। ढहने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।