ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याक्षी विधायक राजकुमार ठुकराल की सोशल मीडिया पर बल्ले बल्ले।

मीडिया ग्रुप, 03 फरवरी, 2022

रुद्रपुर सीट से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूपमें नामांकन किया गया है। विधानसभा चुनाव 2017 में रुद्रपुर विधानसभा सीट पर 25000 वोटों से जीत हासिल कर उत्तराखंड में जीत का सबसे बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने वाले विधायक राजकुमार ठुकराल टिकट कटने के बाद इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनावी समर में उतर गए हैं

लोकप्रियता के मामले में विधायक ठुकराल सोशल मीडिया पर छाये हुये है। ठुकराल पिछली दो बार से रुद्रपुर से विधायक है और क्षेत्र में उनका एक वर्चस्व है। ठुकराल की आजकल सोशल मीडिया पर बल्ले बल्ले है। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा से काफी आगे चल रहे है।

इन दिनों अगर आप सोशल मीडिया पर देखें तो बागी विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा डाले जाने वाली प्रत्येक पोस्ट पर उनके समर्थक सबसे ज्यादा कमेंट कर रहे हैं साथ ही साथ हजारों की संख्या में लोग विधायक ठुकराल के फेसबुक पेज को भी लाइक कर रहे हैं।

दरअसल भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के बाद भी बागी विधायक राजकुमार ठुकराल एक कुशल राजनीतिक रणनीति के तहत चुनाव प्रचार और सोशल मीडिया पर भाजपा खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई टीका-टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।

विधायक चुनाव प्रचार के दौरान लगातार यह कह रहे हैं कि भाजपा उनकी राजनैतिक मां है और एक षड़यंत्र के के तहत भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा ने उन्हें उनकी मां से उन्हें अलग कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ किसी भी प्रकार की टीका टिप्पणी और बयानबाजी न करने के कारण भाजपा के वोटर भी ठुकराल के प्रति सहानुभूति दिखा रहे है।

सोशल मीडिया पर ठुकराल के समर्थन में राजकुमार ठुकराल जिंदाबाद, भारत माता की जय, विजयी हो जैसे सैकड़ो हजारों कमेंट आ रहे है।