ऊधमसिंह नगर : डीएम ने खराब मौसम को लेकर चार दिन हाई अलर्ट के दिए निर्देश।

मीडिया ग्रुप, 03 फरवरी, 2022

रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि पृथवी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 03 फरवरी 2022 से 06 फरवरी 2022 तक राज्य के कुमांऊ मण्डल एवं गढ़वाल मण्डल के जनपदों में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबन्धन आई.आर.एस. प्रणाली के समस्त विभागयी/विभागाध्यक्ष अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवगमन में नियंत्रण बरता जाये।

उन्होने कहा कि किसी भी आपदा/दुर्घना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुये सूचनाओं का तत्काल अदान-प्रदान किया जाये। उन्होने कहा है कि आपदा प्रबन्धन आई.आर.एस. प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेगें।

एनएच, पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी, डब्लूबी आदि विभाग के अधिकारी किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगें।

जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेगें। उन्होने कहा कि समस्त चैकी, थाने, अग्निशमन एवं आपात सेवाए भी अपान सम्बन्धी उपकरणों को हाई अलर्ट में रहेगें।

उन्होने कहा कि उक्त अवधी में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच आफ नही रखेगें। उन्होने कहा कि अधिकारीगण व्यक्तिगत आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेगें। उन्होने कहा कि उक्त अवधी में लोगों के फसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये।

जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना डीइओसी जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के फोन नम्बर 05944-250719, 250823 व टोल फ्री नं0-1077 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेगें।