ऊधमसिंह नगर : किच्छा में भाजपा को एक और झटका, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदाधिकारी ने अपने पदों से दिया इस्तीफा।

मीडिया ग्रुप, 02 फरवरी, 2022

किच्छा। विधायक राजेश शुक्ला को आज एक और झटका लगा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान, मण्डल अध्यक्ष बाबुद्दीन कुरेशी, महामंत्री इमरान कुरैशी समेत अन्य पदाधिकारी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

उनका कहना है कि विधायक राजेश शुक्ला के गोल टोपी वाले बयान से काफी आहत हो गये थे। उन्होंने अपना इस्तफी प्रदेष अध्यक्ष को भेज दिया है। इससे पूर्व कल विधयक शुक्ला के करीबी भाजपा नेता गुलशन सिंधी कई ग्राम प्रधनों और बीडीसीसदस्यों के साथ भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान अपने समर्थको के साथ भाजपा को छोड़ दिया है। बहरहाल किच्छा के भाजपा प्रत्याशी विधायक शुक्ला की मुश्किलें कम होती नजर नही आ रही है।