उत्तराखंड : आम आदमी पार्टी ने की अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, जानिये सीएम धामी के विधानसभा क्षेत्र से बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में किसे उतारा ……

मीडिया ग्रुप, 14 जनवरी, 2022

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में नौ प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इस तरह आप अब तक 70 में से 51 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

नई सूची में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा से बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।

आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शुक्रवार को तीसरी सूची जारी करते हुए सभी प्रत्याशियों को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, सहसपुर से भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा, झबरेड़ा से राजू विराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लालकुआं से चंद्रशेखर पांडे और नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।