किच्छा। किच्छा और पंतनगर क्षेत्र के कई इलाकों में रविवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड किच्छा की ओर से विद्युत बाधित सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 16 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र किच्छा और 33/11 केवी उपकेंद्र पंतनगर से जुड़े क्षेत्रों के साथ ही संबंधित फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
सूचना के मुताबिक 33/11 केवी उपकेंद्र किच्छा से जुड़े 33 केवी एस0आर0 होण्डा खंड तथा 33 केवी पंतनगर और 33 केवी लालकुआं से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा 33/11 केवी उपकेंद्र किच्छा से जुड़े 11 केवी टाउन-तृतीय फीडर की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में विभाग को सहयोग करते हुए बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। विभाग ने इन्वर्टर और जनरेटर चलाते समय उन्हें ग्रिड लाइन से अलग रखने की भी अपील की है, ताकि बैक फीडिंग के कारण किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता यूपीसीएल के कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

