रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर ऊधमसिंह नगर के स्कूलों में 21 जुलाई को अवकाश घोषित किए जाने संबंधी एक कथित आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, विभाग ने इस पत्र को पूरी तरह फर्जी (Fake) बताते हुए स्पष्ट किया है कि इस आदेश के आधार पर प्रसारित की जा रही अवकाश की सूचना गलत है। वायरल हो रहा पत्र विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। इसके माध्यम से विद्यालयों में अवकाश की भ्रामक सूचना फैलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सूचना विभाग ने फर्जी आदेश तैयार करने, प्रसारित करने या सोशल मीडिया पर साझा कर भ्रम फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्यवाही की बात कही है।
