Uttarakhand Board Result: 25 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस वर्ष 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा।
इस वर्ष प्रदेशभर में कुल 1261 परीक्षा केंद्रों पर दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,03,442 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
