रूद्रपुर में बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति फौजी मटकोटा के चुनाव हुए, जिसमें ज्ञान सिंह चौहान फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनके चयन पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और ठाकुर जगदीश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि चौहान का दोबारा निर्विरोध चुना जाना किसानों के विश्वास और उनकी कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होंने आशा जताई कि वे आगे भी किसानों के हितों को प्राथमिकता देंगे।
अध्यक्ष बने ज्ञान सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसानों का विश्वास उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान और समिति की प्रगति के लिए लगातार काम करेंगे।
कार्यक्रम में कुंवर पाल सिंह, रघुराज सिंह, केशव शर्मा, देवेंद्र सिंह बामल, त्रिलोचन पनेरू, देवेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह चौहान, ललित सिंह बिष्ट, केरू मंडल सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
