रिपोर्टर: मनीष ग्रोवर
रुद्रपुर। वैष्णवी शक्ति पीठ आश्रम (वैष्णो देवी मंदिर) में पूज्यनीय गुरु मां ब्रह्मलीन वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी स्वर्ग फार्म वाली देवी जी के जनोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा की अगुवाई कथा व्यास नारायण चैतन्य जी महाराज, गीता आश्रम ऋषिकेश के महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज, तुलसीधाम के पीठाधीश्वर राजेंद्र जी महाराज और हरिधाम मंदिर के महंत मनीष सलूजा जी ने की। इससे पूर्व मंदिर में विधि-विधान से भागवत जी का पूजन किया गया, जिसमें वैष्णो भजन मंडल और माता जी के सभी शिष्यों ने भाग लिया।
शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। पूज्यनीय स्वर्ग फार्म वाली देवी जी मां हंसेश्वरी भारती जी महाराज की सुंदर प्रतिमा को सजीव बग्गी में सजाया गया, जिसके पीछे महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा आदर्श कॉलोनी वैष्णो मंदिर से प्रारंभ होकर काशीपुर रोड, अग्रवाल धर्मशाला, पांच मंदिर, दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची।
यात्रा मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह फूलों से स्वागत किया। मुख्य बाजार के सभी चौराहों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस भव्य आयोजन में विधायक शिव अरोड़ा, तरुण दत्ता, सुरेश कोहली, महंत भजन प्रकाश अरोड़ा, श्याम खुराना, सतनाम सिंह पप्पू, प्रमोद साहनी, गोविंद राय, राजेंद्र पाल, कमल पाल, महेंद्र शर्मा (प्रिंस), राजेश ग्रोवर, संजय ठुकराल, अजय पाल, पवन गाबा, राजीव ग्रोवर, अरविंद, मदन पाल, गुलशन गुंबर, सुरेंद्र गुंबर, गौरव गुंबर, जिगर गुंबर, प्रवास सोनकर, राजकुमार शाह, राजेश आनंद, महेंद्र आर्य, चंद्र सिंह चंदा, गुरमेल सिंह, जगदीश अरोड़ा, राहुल, रॉबिन, प्रेम, हरीश अरोड़ा, हनी ग्रोवर, सन्नी, कपिल, अनिल शर्मा, नरेंद्र ग्रोवर, कंचन, सुनीता, सीमा, आशा, अशोक, गगन, मनु, रूबी पाल, निशा, रेखा समेत अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।