रुद्रपुर : नाबालिग को अपने घर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

रूद्रपुर। महिला अपराधों की संख्या थम नहीं रही है। एक किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बीते शुक्रवार की रात फाजलपुर महरौला निवासी पवन उनकी 14 साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। इस दौरान आरोपी ने डरा धमकाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। इस दौरान बेटी आरोपी के घर में मिली। बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

मामले में शिकायत मिलते ही तत्काल अभियुक्त पवन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से कानपुर के पलिया भाेगपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

-मनोज कत्याल, एसपी सिटी