ऊधमसिंह नगर : धामी सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों को हर सम्भव मदद का किया जा रहा प्रयास- विकास शर्मा

मीडिया ग्रुप, 26 अक्टूबर, 2021

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रूद्रपुर। भाजपा नेता विकास शर्मा ने आपदा प्रभावित संजय नगर खेड़ा में आपदा पीड़ितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा दी जा रही राशन किटों का वितरण किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा आने से पहले ही अलर्ट हो गये थे।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ही उन्होने प्रदेश भर के अधिकारियों को अलर्ट करते हुए राहत और बचाव कार्य तत्परता से शुरू करने के निर्देश दिये थे, इसी का नतीजा रहा कि इतनी बड़ी आपदा में बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

श्री विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आई इस आपदा ने कई इलाकों में हजारों लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था। इस कठिन समय में सरकारी मशीनरी पहले ही दिन से प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से जुटी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है।

इसके अलावा सरकार की ओर से निःशुल्क राशन किटों का भी वितरण किया जा रहा है जिसमें चावल,दाल मसाले घी आदि शामिल हैं। भाजपा नेता ने कहा धामी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होने कहा कि राशन वितरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर वार्ड 19 के पार्षद सुनील बाल्मीकि, अनिल चौहान, मनीष गुप्ता, गुंजन अमरोही, संदीप बाल्मीकि, आदि लोग मजूद रहे।