रुद्रपुर : नशे में धुत महिलाओं ने किया हंगामा।

रुद्रपुर में शुक्रवार रात्रि ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में कार सवार अपने मित्रों के साथ शराब का सेवन कर रही दो महिलाओं ने स्थानीय निवासियों के एतराज पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया गया जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। साथ ही थाने में दोनों के खिलाफ कार्रवाई को हंगामा किया।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने लाकर उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए भविष्य में इसका पुर्नावृति न करने की सख्त हिदायात देकर छोड़ दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जाता है कि गत रात्रि ट्रांजिट कैम्प की एक कालोनी में सड़क किनारे कार खड़ी कर राजनैतिक पार्टी से जुड़ी दो नेत्रियां अपने मित्रों के साथ कार में शराब पी रही थीं।

स्थानीय लोगों ने जब कालोनी के मार्ग पर उन्हें ऐसा करते देखा तो उन्होंने एतराज व्यक्त किया। जिस पर दोनों महिला लोगों से से उलझ गई और उन्हें धमकियां देने लगीं। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। व्यवहार को देखकर लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दे दी।

कॉलोनी के साथ ही क्षेत्र के दर्जनों लोग भी थाने आ पहुंचे और उन्होंने दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपी  को थाने ले आई जहां मामले की विस्तार से जानकारी ली गई। दोनों नेत्रियों से शराब की दुर्गन्ध आने पर पुलिस ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में इसकी पुर्नावृति न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।