उधमसिंह नगर : भारी वर्षा की सम्भावना के चलते विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित।

मीडिया ग्रुप, 09 अगस्त, 2023

उधमसिंह नगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 09.08.2023 जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 05 दिनों तक जनपद ऊधमसिंह नगर में अत्याधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

वर्तमान में तहसील सितारगंज, उप तहसील नानकमत्ता एंव खटीमा अन्तर्गत अत्याधिक जलभराव गया है। उक्त कारणों से चलते जनपद की संवेदनशील तहसील सितारगंज, उप तहसील नानकमत्ता तथा खटीमा के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10 व 11 अगस्त, 2023 (गुरूवार, शुक्रवार) को बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

उपरोक्त आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।