नाबालिग भतीजी के साथ सौतेले चाचा ने किया दुष्कर्म।

मीडिया ग्रुप, 09 अप्रैल, 2023

सौतेले चाचा द्वारा नाबालिग भतीजी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी और उसका साथ देने वाली पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना उत्तराखंड के लालकुआं कोतवाली इलाके की है। बताया गया है कि लालकुआं में रहने वाली एक महिला ने बीती 1 अप्रैल को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की जांच कोतवाली पुलिस की उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विवेचना शुरू की जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशनों से पता चला कि लड़की आगरा में है जिसके बाद तुरंत ही पुलिस आगरा पहुंची।

जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को उसकी चाची मंजू देवी के घर से बरामद कर लिया। इसी दौरान नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है जिस पर पुलिस सन्न रह गयी।

पुलिस ने तुरंत ही आरोपी चाचा और उसका साथ देने वाली लड़की की चाची को आगरा से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ चालू कर दी।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लड़की की चाची ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था, जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति के साथ आगरा में रह रहीं थी।

बीते एक अप्रैल की दोपहर लड़की की चाची लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची जहां उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद लड़की रेलवे स्टेशन पहुंची।

इसी दौरान उसकी चाची मंजू देवी उसे बहला- फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई। आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति के साथ उसकी शादी करने का दवाब बनाया।

दबाव बनाने पर लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों धकेलने वाले थे।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की की चाची और उसके सौतेले चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।