उधमसिंह नगर : रुद्रपुर में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 20 नवंबर, 2022

रूद्रपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ और रूद्रपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नौ ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान कटोरी मन्दिर तिराहा रम्पुरा से एक युवक को 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अवैध स्मैक के सम्बन्ध में पूछने पर युवक ने बताया कि वह स्मैक बिलासपुर से लाकर बेचता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक अम्बी राम आर्य, कांस्टेबल आसिफ हुसैन, विनोद खत्री, महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी आदि शामिल रहे।