उधमसिंह नगर : स्कूल बस दुर्घटना में घायलों को हर समुचित उपचार दिलाने के केंद्रीय मंत्री भट्ट ने दिए निर्देश।

मीडिया ग्रुप, 14 नवंबर, 2022

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद श्री अजय भट्ट ने सितारगंज में हुई स्कूल बस दुर्घटना में गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है तो वहीं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री भट्ट ने उप जिला अधिकारी को घायलों को हर समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि किच्छा से नानकमत्ता चिल्ड्रंस डे में आए स्कूल बस की दुर्घटना की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है इस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं तथा ईश्वर उनके परिजनों के इस कष्टकारी दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

श्री भट्ट ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल उन्होंने उप जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की और हादसे में घायल छात्रों को समुचित उपचार दिए जाने के निर्देश दिए।

श्री भट्ट ने कहा कि यदि बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता पड़े तो तत्काल प्रशासन घायल बच्चों के उपचार के लिए हर संभव कदम उठाए। श्री भट्ट ने कहा कि इस दुखद दुर्घटना में घायल सभी छात्रों का निशुल्क उपचार कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।