लाखों भारतीय वॉट्सऐप खातों पर रोक, यूजर्स पर कई गंभीर आरोप।

मीडिया ग्रुप, 02 अक्टूबर, 2022

नयी दिल्ली। वॉट्सऐप ने अगस्त में 23.28 लाख से अधिक भारतीय खातों पर रोक लगाई है जिनमें से 10 लाख से अधिक खातों पर उपयोगकर्ताओं से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई।

मैसेज सेवा प्रदाता मंच ने शनिवार को यह जानकारी दी। जुलाई में वॉट्सऐप ने 23.87 लाख से अधिक भारतीय खातों पर रोक लगाई थी।

वॉट्सऐप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, ‘‘एक अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 के बीच वॉट्सऐप के 23,28,000 खातों पर रोक लगाई गई।

जिनमें से 10,08,000 खातों पर उपयोगकर्ताओं से कोई शिकायत मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई।