रुद्रपुर : पार्टी कर रहे युवकों पर दबंगों का तांडव, हालत गंभीर।

मीडिया ग्रुप, 02 अक्टूबर, 2022

रुद्रपुर। काशीपुर रोड एक रेस्टोरेंट पर बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों पर दबंगों ने जान लेवा हमला कर दिया। जान बचा कर भागे तो दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर बाइक छोड़ भाग गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बिगवाडा निवासी द्वारा पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह लोग शुक्रवार की रात को काशीपुर रोड तेल मिल के पास एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी कर रहे। आरोप है कि इसी बीच 10-12 दबंग किस्म लोग कार व बाइक से आए और मारपीट करनी शुरू कर दी।

विरोध करने पर हमला कर दिया। बाद में वह जान बचा कर भागे तो उक्त लोगों ने पीछा करते हुए दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इसमें चारों के सिर फट गये। सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने पर हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमलवार मौके पर बाइक छोड़ गए। हमलावरों पर मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया।

घायलों ने बताया कि अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर हमलावरों पर कार्रवाई होगी।