उधमसिंह नगर : भारी बारिश के चलते बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मा उतरे मैदान पर, राहत कार्यों में किया सहयोग।

मीडिया ग्रुप, 17 सितंबर, 2022

रुद्रपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव व बाढ़ जैसी स्थिति के चलते भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर स्थानीय नागरिकों का हाल जाना व प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

प्रदेश मंत्री शर्मा ने मौके पर प्रशासन के अधिकारियों से वार्त्ता कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य व उनके भोजन के प्रबंधन के लिये निर्देशित किया। विकास शर्मा ने स्थानीय नागरिकों से कहा अति वर्षा को देखते हुए आप सभी समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले जाएं व आज रात्रि में पानी के स्तर को देखते हुए सचेत रहे।

इस दौरान विकास शर्मा ने स्थानीय लोगों को अवशस्त किया कि प्रशासन आपकी मदद के लिये सदैव खड़ा है, किसी भी प्रकार की समस्या के लिये हमारे स्थानीय कार्यकर्ता व प्रशासन से सम्पर्क कर सकते हैं।