ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर में सैन्यकर्मी द्वारा शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज।

मीडिया ग्रुप, 10 सितंबर, 2022

एक सैन्य कर्मी पर युवती द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वीडियो व फोटो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं सैन्य कर्मी ने दूसरी जगह सगाई भी कर ली है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वह उसे जान मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पहले उसके विवाह की बात सितारगंज निवासी युवक के साथ चल रही थी। युवक कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही है। युवती ने बताया कि विवाह की बात करने के दौरान युवक उसे देखने के लिए रुद्रपुर आया था। इसके बाद वह उसे शहर के एक होटल में ले गया।

आरोप है कि वहां युवक ने उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी कई बार युवक ने शहर में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में वह विवाह से मुकर गया। युवती ने पुलिस को बताया कि फौजी सैन्य कर्मी ने दहेज के लालच में दूसरी जगह सगाई कर ली है।

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर सैन्य कर्मी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।