उधमसिंह नगर : ऋषिकेश की एसडीएम के निधन पर जिलाधिकारी ने जताया दु:ख।

मीडिया ग्रुप, 09 सितंबर, 2022

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति की कामना करते हुए, शोक संतप्त परिवारजनों को दु:ख एव संवेदना की। इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की तथा जिला कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

आपको बताते चलें कि लक्सर में बतौर उप जिला मजिस्ट्रेट रही संगीता कनौजिया का कल देहांत हो गया था। लक्सर रुड़की मार्ग पर सड़क हादसे की शिकार हुई थी संगीता कनौजिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था।

ऋषिकेश के उप जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा श्री संगीता कनौजिया के निधन की पुष्टि की गई थी।