उत्तराखंड : सीएम के आगमन पर कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे।

मीडिया ग्रुप, 02 जून, 2022

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगर आगमन पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हेमंत साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था स्टेडियम रिंग रोड, आईएसबीटी आदि विकास कार्यों को भाजपा सरकार द्वारा बाधित कर शहर के विकास को बाधित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा तिकोनिया चौराहे के समीप ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़कर उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया गया।