रुद्रपुर में भाजपा पार्षद प्रत्याक्षी का जोरदार प्रचार अभियान।

मीडिया ग्रुप, 02 जून, 2022

रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी घास मंडी वार्ड 36 में नगर निगम के उपचुनाव में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अशोक सागर ने अपने वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया, बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया और आने वाले 12 तारीख को कमल के फूल पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की है।

इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश सिंह भी अपनी टीम के साथ अशोक साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जनता के बीच जाकर अशोक सागर के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की है। कहा कि भाजपा सरकार हमेशा विकास की सोच रखती आई है गरीबों के विकास के लिए काम करती है।

अशोक सागर ने कहा की रुके हुवे विकास कार्यों को तेजी से कराया जाएगा। जनता की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा। वार्ड में सड़क, नाली, लाइट जैसी विभिन्न सुविधा जनता को उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान सौरभ गंगवार, तरुण दत्ता, बबलू सागर, राजेश जग्गा, आशा रानी, रजनी, शांति देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी, आदि लोग मौजूद रहे।