उधमसिंह नगर : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज।

मीडिया ग्रुप, 01 जून, 2022

सितारगंज। क्षेत्र की एक युवती ने विजय नामक युवक पर शादी तय होने के बाद अवैध सम्बंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने दर्ज कराये मुकदमे में आरोप लगाया कि शादी की सारी तैयारी होने के बाद विजय व परिजनों ने और दहेज की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर गाली गलौज कर रिश्ता तोड़ दिया है।

पुलिस ने दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के अनुसार उसका विवाह विजय के साथ एक जून को होना तय हुआ था। युवती ने पुलिस को बताया कि विजय के परिजनों ने अपने बेटे को केंद्रीय पुलिस सेवा में सेवारत बताया। शादी के कार्ड छपकर बंट जाने के बाद एवं अन्य सामान खरीद करने के बाद विजय व उसकी मां दहेज के लिए दबाव बनाने लगे।

युवती ने विजय पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि 95 हजार के जेवर, व एक लाख की नगदी दी। तीन लाख की और डिमांड पूरी नहीं करने पर रिश्ता तोड़कर चले गये। एसएसआई योगेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।