उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री बनने पर सौरभ बहुगुणा पहुंचें गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब।

मीडिया ग्रुप, 05 अप्रैल, 2022

नानकमत्ता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्य कर्ताओं के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में शीश नवाकर प्रदेश की खुशहाली की अरदास की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

पशुपालन, दुग्ध विकास, मतस्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाॅल, कौशल विकास एवं सेवा योजना के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंत्री बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।

भाजपा के पूर्व विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सौरभ बहुगुणा का गर्मजोशी के फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार साहिब में शीश नवा कर प्रदेश की खुशहाली की अरदास की एल।

गुरुद्वारा प्रबंधक रंजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ ने कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा अपने काफिले के साथ धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंचे और धार्मिक डेरा कार्य के बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लिया। बाबा तरसेम सिंह ने बहुगुणा को शाल एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर भवानी जोशी, उमेश अग्रवाल, दयानंद तिवारी, गौरव वर्मा, विशाल गोयल, लखविंदर सिंह लक्खा, निरवैल सिंह संधू, दारा सिंह दिलबाग सिंह, मनिंदर सिंह गुलाटी, सुमित जोशी आदि लोग मौजूद थे।