ऊधमसिंह नगर : कांग्रेसी नेता पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा धरना प्रदर्शन, पुलिस नहीं पहुंच पाई अभी आरोपियों तक।

मीडिया ग्रुप, 05 अप्रैल, 2022

किच्छा। कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध व आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज दर्जनों कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में कोतवाली के मुख्य द्वार पर धरना दिया।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बता दें रविवार रात्रि कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी पर कुछ अज्ञात लोगों ने किच्छा रोडवेज पर हमला बोल दिया था और लाठी डंडो से उनकी पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत होने के चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर कर दिया था। किच्छा कोतवाली में विधायक तिलक राज बेहड़ समेत कई लोग धरने पर बैठ गए थे। मामले में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुयी है।

गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को पुनः क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ सैकड़ों समर्थकों के साथ कोतवाली गेट पर एकत्र हुए और उन्होंने दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उनके साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गुण्डा राज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक विद्वेष के चलते गुलशन सिंधी के साथ यह घटना हुयी है। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को पहले ही इसके लिए आगाह कर दिया था लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

बेहड़ ने कहा कि उक्त मामले में जिस प्रकार का रवैया पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाल द्वारा एक तैयार किया गया है वह भी प्रशासन की भूमिका को संदेह में लाता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बिना कांग्रेस पदाधिकारी प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। वहीं अन्य कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दबाव जिस प्रकार पुलिस प्रशासन कार्य कर रही है वह न्याय संगत नही है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव भूपेंद्र चैधरी सभासद, प्रतिनिधि जगरूप सिंह गोल्डी, सभासद रंजीत नगरकोटी, सरदार मेजर सिंह, गफ्फार खान आदि ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में हार का दर्द न झेल पाने के चलते जिस प्रकार से शहर के सम्मानित लोगों पर हमला हो रहा है, उससे क्षेत्र के लोगों में रोष पनप रहा है, प्रशासन को चाहिए कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

इस मौके पर मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, हाजी सरवर यार खान, सुधा जोशी विनोद कोरंगा, कैलाश जोशी, बंटी पपनेजा, फरियाद शाह, दिलीप सिंह बिष्ट, मिस्बाल कुरैशी, छोटू कोली, दिलबाग सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।