ऊधमसिंह नगर : होली चौक सोसाइटी आवास विकास रूद्रपुर द्वारा होली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

मीडिया ग्रुप, 17 मार्च, 2022

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर, 9837676185

रुद्रपुर। सामाजिक संस्था होली चौक आवास विकास रुद्रपुर द्वारा बृहस्पतिवार को होली के अवसर पर संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि चरनजीत सिंह एवं सीए रितेश प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा होली पूजन से कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस दौरान होली मिलन के कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न स्कूलों एवं एकेडमी के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान कोरोना काल के दौरान में अंतिम संस्कार के लिए गुरु नानक चैरिटेबल सोसायटी के सचिव दिलजीत सिंह एवं जसप्रीत सिंह को संस्था के पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष दीपक खुराना द्वारा बताया गया कि उनकी द्वारा होली के अवसर पर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को विगत कई वर्षों से संपन्न कराया जा रहा है। होली पूजन के इस कार्यक्रम को स्थानीय कॉलोनी वासी बड़ी श्रद्धा और सद्भाव के साथ मनाते आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आवास विकास स्थित होली चौक का नाम भी उनकी संस्था होली चौक के नाम पर ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के सभी पदाधिकारियों का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता है।

संस्था संस्था के अध्यक्ष दीपक खुराना द्वारा बताया गया कि इस वर्ष होली पूजन एवं होली दहन के कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए होली चौक सोसाइटी के महामंत्री गगन दुनेजा, कोषाध्यक्ष डॉ. गौतम कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष अरोरा, जगदीश अरोरा, विक्की कक्कड़, उपाध्यक्ष हिमांशु कक्कड़, सचिव सौरव राज बेहड़, अशोक कालड़ा, संजीव छाबड़ा, मीडिया प्रभारी समप्रीत ग्रोवर, उपसचिव शैंकी कक्कड़, सुनील तिलकधारी, चंद्र प्रकाश शर्मा के साथ ही संस्था के सम्मानित सदस्यों का भी सहयोग रहा है।