उत्तराखंड : होल्यारों से भरी मैक्स खाई में गिरी, चार की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल।

मीडिया ग्रुप, 18 मार्च, 2022

उत्तराखंड में लगातार बढ़ती जा रही सड़क दुघर्टनाओं के बीच एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जहां होल्यारों से भरी एक मैक्स के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि वाहन में सवार 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है वहीं समूचे क्षेत्र में भी मातम पसर गया है।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पैठाणी थाना के चुठानी बैंड पर मैक्स वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में चार युवा होल्यारों की मौत हो गई, जबकि 10 होल्यार गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे।

यहां पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं।

सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि चारो शवो का सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है।