ऊधमसिंह नगर : पुलिस ने भैंस चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की भैंस बरामद।

मीडिया ग्रुप, 27 फरवरी, 2022

पुलभट्टा थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरक्ततार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की भेंस बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र सिरौली कला वार्ड 19 निवासी अनीस अहमद पुत्र भूरा पुलभट्टा को तहरीर दी थी।

तहरीर में बताया कि उसके घर से भैंस चोरी हो गई। उसने काफी तलाश की,मगर कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया। विवेचना एसआई अर्जुन गिरी को सौंपी गई।

एसओ राजेश पांडे ने बताया कि विवेचक क्षेत्र में संदिग्धों की चौकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति जिसका नाम इमरान निवासी धंसारा थाना बाजपुर चोरी की भैंस लेकर कहीं जा रहा। वह रेलवे फाटक सिरौली के पास है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मुखबिर से सूचना पर कार्रवाई करते हुये बताये गये स्थान पर पहुंची। वहां से इमरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, विजय पाल सिंह समेत पीआरडी राकेश कुमार आदि शामिल रहे।