ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर में दो लोग साइबर ठगी के शिकार, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की शुरू।

मीडिया ग्रुप, 26 फरवरी, 2022

रुद्रपुर। फोन के माध्यम से साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों खातो से 2-14 लाख ठग लिये।दोनों मामलों के पीड़ितों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

सिटी वन कॉलोनी भूरारानी निवासी सन्दीप सिंह पुत्र संतोख सिंह ने दर्ज रपट में कहा है कि 24 जनवरी 2021 को अज्ञात व्यक्ति की उसके मोबाईल पर काल आई कि आप संदीप बोल रहे है मैं आपको जानता हूं मुझे अपने किसी परिचित को रूपये ट्रान्सफर करने थे जो नही हो पा रहे हैं। इसलिए खाते में रूपये ट्रान्सफर कर रहा हूं आप उसे दे देना।

सन्दीप का कहना है फोनकर्ता पर यकीन कर उसने उसे अपने खाते से सम्बन्धित जानकारी दे दी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक को एक्सेप्ट करने के बाद एचडीएफसी खाते से सात बार में कुल 1,31299 रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से निकल गयी।

वहीं एक अन्य मामले में साइबर ठगी का शिकार हुए इन्द्रा कॉलोनी गली नम्बर दो निवासी मनीष गोयल पुत्र सुरेंद्र कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 3 जनवरी 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे काल कर स्वयं को आर्मी का व्यक्ति बताकर कैन्टीन हेतु आटे के कट्टे की डिमान्ड की गई।

उसकी बात पर यकीन कर उक्त व्यक्ति द्वारा एडवांस पेमेंन्ट का झांसा देकर लिंक भेजा। जिसके क्लीक करते ही उसके एचडीएफसी बैक खाते से तीन बार में 83,000 रूपये निकल गये। पुलिस ने धोखाधड़ी के उक्त दोनों मामलों की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।