उत्तराखंड : भाजपा वाले बतायें कि सात सालों में कांग्रेस और गाँधी परिवार को कोसने के आलावा इनकी उपलब्धि क्या है- प्रियंका गाँधी।

मीडिया ग्रुप, 12 फरवरी, 2022

हल्द्वानी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पहली बार उत्तराखंड में प्रचार के लिए पहुंची। खटीमा और हल्द्वानी में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर डबल इंजन सरकार को घेरा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तराखंड और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है। दावा किया जाता था कि तेजी से विकास होगा, मगर जुमलों के अलावा कुछ नहीं हुआ।

कामन सिविल कोड Uniform Civil Code (UCC) पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा, भाजपा सरकार पहले लोगों का पेट भरे, रोजगार दे और महंगाई कम करे फिर इस पर बात करे। हेलीपैड पर पत्रकारों ने प्रियंका गांधी से कहा कि सीएम धामी यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) Uniform Civil Code (UCC) लाने की बात कर रहे हैं। प्रियंका बोलीं, उनसे कहिए कि पहले लोगों के पेट भरें, रोजगार दिलाएं, महंगाई हटाएं और लोगों को मजबूत बनाए। तब यह सब बातें कहें।

मप्र के सीएम शिवराज चौहान की ओर से गांधी परिवार को कांग्रेस के चार धाम वाले बयान पर प्रियंका ने कहा कि सात साल से केंद्र और पांच साल से राज्य में भाजपा है। हर बार 70 साल और मेरे परिवार पर अटकने की बजाय ये लोग बताएं कि इन सालों में कितने आइआइटी और एम्स बनाएं। शिक्षा सुविधा को लेकर क्या किया? कोरोना के वक्त जब लोग मर रहे थे, तब सरकार ने क्या किया। भाजपा वाले बतायें कि सात सालों में कांग्रेस और गाँधी परिवार को कोसने के आलावा इनकी उपलब्धि क्या है।