ऊधमसिंह नगर : श्री राम सभी के पूज्य है, श्री राम के नाम पर लोगों को छलने वालों के मंसूबे इस बार कामयाब नहीं होंगे- मीना शर्मा।

मीडिया ग्रुप, 05 फरवरी, 2022

रुद्रपुर से कॉंग्रेस प्रत्याक्षी मीना शर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि राम के नाम पर जो लोग धर्म के ठेकेदार बने हुए हैं और जिन्हें सिर्फ अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए राम की याद आती है उन्हें सबक सिखाकर ही रूद्रपुर में अमन और शांति का माहौल कायम होगा।

मीना शर्मा ने कहा कि राम सभी के पूज्य हैं। राम के नाम पर लोगों को छलने वालों के मंसूबे इस बार कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा भाजपा के जन प्रतिनिधियों को जनता से कोई हमदर्दी नहीं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार व लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। इस बार जुमलों और झूठे वायदों में जनता नहीं आने वाली और विकास विरोधी नीतियों का हिसाब चुकता करेगी।

मीना शर्मा ने कहा जिस तरह से उन्हें हर क्षेत्र में जनता का आशीर्वाद मिल रहा है उससे कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रूद्रपुर का भविष्य तय करेगी। अब जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली। मीना शर्मा ने लोगों से इस चुनाव में गंदी राजनीति करने वालों महिलाओं का अपमान करने वालों को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा वाला बटन दबाने की अपील की।