ऊधमसिंह नगर : किच्छा में कांग्रेस प्रत्याक्षी बेहड़ को ग्रामीण क्षेत्रों से भी मिल रहा बड़ा समर्थन।

मीडिया ग्रुप, 05 फरवरी, 2022

किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा क्षेत्र के बीस ग्रामों मे तूफानी चुनावी जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा।

श्री बेहड़ ने विधानसभा क्षेत्र के रामनगर, मल्सी, भमरोला, शिमला, मलसा, सैंजनी, पक्की खमरिया, मिलक, चकौनी, वीरू नगला, गिद्धपुरी, आजाद नगर, दोपहिया, पन्तपुरा, अंजनिया, पटेरी, सतुईया, भंगा, शंकर फार्म, धाधा फाॅर्म आदि ग्राम सभाओं जनसंपर्क नुक्कड़ सभाएं कर आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में बदलाव की आंधी चल रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार जन विरोघी नीतियों के कारण जनता त्रस्त है। महंगाई व बेरोजगारी से आम जन परेशान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा व्यापारियों पर लगाएं विभिन्न टैक्स से व्यापारी वर्ग बेतहाशा परेशान है। उन्होंने कहा कि इस सबसे छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को मजबूत करें। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करें तभी बेरोजगारी महंगाई, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।

श्री बेहड़ ने कहा कि किसानों की दुर्दशा लिए जिम्मेदार किसान विरोधी भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए 2022 में उत्तराखंड से तथा 2024 में केन्द्र की भाजपा सरकार को बेदखल कर भारत को भाजपा मुक्त बनाने के लिए संकल्पित होना बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ का ग्रामीण जनता ने बड़े जोश खरोश के साथ स्वागत करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया। विभिन्न ग्राम सभाओं में बेहड़ का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

इस दौरान पुष्कर राज जैन, दलजीत सिंह खुराना, नारायण सिंह बिष्ट, राजेश प्रताप सिंह, सुरेश पपनेजा, राजेंद्र प्रधान, गुलशन सिंधी, विजय अरोरा, जितेंद्र सिंह सन्धू, रंजीत सिंह नगरकोटी, उमेश अग्रवाल, हरभजन सिंह, केवल हुंडिया, नितिन, चंदन पांडे, विनोद पन्त, बंटी पपनेजा आदि थे।