रुद्रपुर : रुद के रूप में शिव आए हैं बनी बहस का मुद्दा।

मीडिया ग्रुप, 05 फरवरी, 2022

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने शिव के अवतार रुद्र के नाम से मशहूर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के लिए वोट मांग कर कडाके की ठण्ड में गर्मी का अहसास करा दिया। भोजपुरी स्टार ने रुद्रपुर का मतलब मतदाताओं को अपने आराध्य देव शिव शंकर की व्याख्या करके समझाया। यानी रुद्र के इस शहर ने रुद्र के रूप में ही शिव को बुलाया है।

सांसद मनोज तिवारी रुद्रपुर में रुद्र के रूप में शिव को बुलाने का जिक्र करके जनता के बीच नयी बहस छेड़ गये हैं। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में अब बहस हो रही है कि ठुकराल का टिकट कटने के पीछे ऊपर वाले यानी ईश्वर की ही इच्छा है। शायद ईश्वर भी चाहते हैं कि बदजुबान, अधर्मी, ढोंगी, पाखंडी और मां बता कर माँ के खंजर घोंपने वाले की शक्ति छीण की जाए। शायद यही ईश्वर की इच्छा है।