ऊधमसिंह नगर : सितारगंज पुलिस ने बरामद की 140 पेटी अंग्रेजी शराब, चालक फरार।

मीडिया ग्रुप, 05 फरवरी, 2022

सितारगंज। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लाइंग स्क्वाड टीम एवं थाना पुलिस द्वारा की जा रही सघन चेकिंग एवं गश्त के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली में 140 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। आशंका व्यक्त की जा रही है यह शराब विधानसभा चुनाव में उपयोग में लाई जा सकती थी। ट्रैक्टर चालक पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती ममता वोहरा, पुलिस अधीक्षक अपराध हिमांशु वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निकट निर्देशन में FST 1st शक्तिफार्म व कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया तथा दिनांक 4-2-2022 की मध्यरात्रि देवनगर चौराहे पर एक ट्रैक्टर-ट्राली से 140 पेटी अग्रेजी शराब मार्का SR’s BIG HEAT Deluxe Whisky बरामद की गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस सम्बन्ध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 53/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में कृष्ण कुमार प्रभारी FST टीम A शक्तिफार्म, उ0नि0 संजीत कुमार, प्रभारी चौकी शक्तिफार्म, उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिसौना, उ0नि0 संजय बोरा, थाना सितारगंज, कानि0 39 भारत भूषण, थाना सितारगंज, कानि0 1048 नरेंद्र पाठक, थाना सितारगंज, कानि0 1011 नरेंद्र यादव, थाना सितारगंज, कानि0 738 मोहित वर्मा, हो0गा0 गणेश सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।