ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर में कांग्रेस छोड़ युवा नेता मनोज मदान समर्थकों सहित भाजपा में शामिल, भाजपा प्रत्याक्षी शिव अरोरा पर जताया विश्वास।

मीडिया ग्रुप, 03 फरवरी, 2022

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र 66 से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा का प्रचार का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को महानगर के वार्ड 30 से कांग्रेस परिषद प्रत्यशी रहे मनोज मदान ने बडी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने शामिल होने वालों में सोहन लाल मदान, प्यारे लाल मदान, राजा मदान, अशोक मदान, सोनू मदान, श्याम मदान, अनिल मदान, रोहित मदान, महेंद्र मदान, रमेश मदान, हरीश मदान, अपूर्व मदान, विपिन मदान, कार्तिक मदान, मुकुल मित्तल, शुभम गर्ग, कशिश रहेजा, पारस बाबा, सोनल कुमार मदान आदि शामिल हैं।

वक्तओ ने कहा कि यह वही भाजपा है जिसने ठुकराल को राजनीति में चलना सिखाया था, जिसने जमीन से आसमान तक पंहुचाया। अपनी राजनीतिक मा से गद्दारी करने वालों को रुद्रपुर की जनता इस बार ऐसा सबक सिखाने के लिए तैयार हो गई है।