शिव ने जताया राष्ट्रीय एवं प्रदेश हाईकमान और समर्थकों कार्यकर्ताओं का आभार

मीडिया ग्रुप, 27 जनवरी, 2022

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

जारी बयान में शिव अरोरा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है, जिस पर वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार और जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें टिकट मिला है। जनता के आशीर्वाद से पुनः रूद्रपुर सीट पर भाजपा का परचम लहरायेगा।

उन्होंने पिछले पांच सालों में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किये हैं जिसकी बदौलत इस चुनाव में जनता का रूझान भाजपा की ओर है। भाजपा सरकार ने हर विधानसभा का चहुंमुखी विकास किया है। गांव-गांव में सड़कों का जाल फैलाया है। आज डबल इंजन की सरकार के फायदों को जनता समझ चुकी हैं प्रदेश में डेढ़ लाख करोड की परियोजनाओं को केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। आगामी 2025 तक सरकार ने प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है।

यह संकल्प जनता के आशीर्वाद से जरूर पूरा होगा। श्री अरोरा ने बताया कि कल वह कोविड गाईड लाइ्रन का अनुपालन करते हुए अना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की। साथ कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधायक बनकर उनका प्रयास रहेगा कि विधानसभा में हर समस्या का निराकरण समय से किया जा सके। जनता के लिए वह हर समय तत्पर रहेंगे और रूद्रपुर विधानसभा को विकास का मॉडल बनाकर दिखायेंगे।