उत्तराखंड : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरकसिंह रावत ने विधायकों सहित ली कांग्रेस की सदस्यता।

मीडिया ग्रुप, 18 जनवरी, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार से बर्खास्त हरक सिंह रावत आज दिल्ली में कुछ विधायकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। उनकी बहू महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्षा अनुकृति गुसाईं रावत भी कांग्रेस में शामिल होंगी।

हरक सिंह रावत को भाजपा से छह साल के लिए निकाला दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड कांग्रेस में हरक सिंह रावत की एंट्री को लेकर पूर्व सीएम हरदा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि कांग्रेस नेताओं की भावनाओं के अनुसार सामूहिक निर्णय को स्वीकार किया जायेगा।

राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हरक सिंह रावत की ज्वाइंनिंग के लिये समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। अनुकृति गुसाईं एक मॉडल और टीवी प्रजेंटर हैं। उनका जन्म 25 मार्च 1994 को हुआ। वर्ष 2013 में उन्होंने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था और मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही थीं।

वर्ष 2013 में वे ब्राइड ऑफ द वर्ल्ड इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वर्ल्ड और वर्ष 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वे महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष भी हैं।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और दीप्ति रावत के बेटे तुषित रावत के साथ वर्ष 2018 में अनुकृति की शादी हुई थी। अनुकृति लैंसडाउन में हरक सिंह रावत का चुनाव प्रचार संभालती रही थीं। उन्होंने कहा था कि वह पहाड़ की बेटी की तरह काम कर सकती है। वह सौ प्रतिशत लैंसडौन से ही चुनाव लड़ेंगी। लैंसडौन की जनता भी चाहती है कि वहां से चुनाव लडूं। लैंसडौन की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।