पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूपमें सांसद भगवंत मान का नाम किया घोषित।

मीडिया ग्रुप, 18 जनवरी, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव में 48 साल के सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि 93% लोगों ने मान के पक्ष में राय दी है।

आम आदमी पार्टी ने संगरूर के सांसद भगवंत मान सिंह को पंजाब में अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। पेशे से कॉमेडियन, एक्टर भगवंत मान सिंह ने 2011 में राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद वह संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

भगवंत मान सिंह का परिचय-

नाम : भगवंत मान
पिता का नाम : मोहिंदर सिंह
माता का नाम : हरपाल सिंह
जन्म तिथि : 17 Oct 1973 (उम्र 48)
जन्म स्थान : सतोज, संगरूर, पंजाब
पत्नी का नाम : इंद्रपीत कौर (अब दोनों अलग हो गए हैं)
संतान : एक बेटा और एक बेटी
शिक्षा : 12वीं पास, शहीद उधम सिंह राजकीय कॉलेज से 1992 में बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी की है। हालांकि, बाद में पढ़ाई छोड़ दी।

भगवंत मान 2014 और 2019 में आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। मान को जुग्नू नाम से भी पुकारते हैं। वह एक प्रसिद्ध पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। मान ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नाम के टीवी शो में भी भाग लिया था। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था।

उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के एस.यू.एस. सरकारी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर से शादी हुई। सांसद बनने के एक साल बाद ही उनकी पत्नी अलग हो गईं। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जो मां के साथ रहते हैं।