रुद्रपुर। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय रुद्रपुर के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेंद्र नवोदय में 33 केवी अंडरग्राउंड केबल बिछाने एवं केबल को चार्ज करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सोमवार 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान मॉडल कॉलोनी, जैन कॉलोनी, मलिक कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी, नैना कॉलोनी, अमरदेव कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सिडकुल, गल्लामंडी, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, सिविल लाइंस से लगे कुछ क्षेत्र सहित 33/11 केवी उपकेंद्र नवोदय से जुड़े उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत कार्य के दौरान कार्यस्थल पर आवागमन न करें और बच्चों व पालतू पशुओं को भी वहां न जाने दें। विभाग ने यह भी बताया कि कार्य की स्थिति के अनुसार निर्धारित समय में कुछ परिवर्तन हो सकता है।

