रुद्रपुर में रविवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के चलते रविवार, 28 जून को शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान भूरारानी, शांति विहार, फ्रेंड्स कॉलोनी, फौजी मटकोटा, जाफरपुर, धौलपुर, लम्बाखेड़ा, जहांगीरपुर, केसरपुर, संपतपुर, बागवाला, किरतपुर समेत आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।