किच्छा। हल्द्वानी रोड पर चीनी मिल गेट के पास पेड़ के नीचे एक वृद्ध अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर राहगीरों की नजर पेड़ के नीचे पड़े वृद्ध पर पड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। उसके हाथ पर हिंदी में “राजा” गुदा हुआ है, जिससे पहचान की कोशिश की जा रही है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू के मुताबिक पुलिस ने शव
