रुद्रपुर में एक सप्ताह तक अलग अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती की सूचना जारी, जानिए कब कहां रहेगी बिजली आपूर्ति बंद।

मीडिया ग्रुप, 13 मार्च, 2026

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के विद्युत वितरण खंड रुद्रपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार लाइन मेंटेनेंस और तार बदलने के कार्य के चलते शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्रों से जुड़े विभिन्न फीडरों की लाइनों पर तकनीकी कार्य किया जाएगा, जिसके कारण अलग-अलग तिथियों में कई मोहल्लों में कुछ समय के लिए बिजली कटौती की जाएगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बाधित

1. दिनेशपुर फीडर से जुड़े क्षेत्र छतरपुर, जवाहर नगर नम्बर-1, 2, 3, 4, एवं 5 में दिनांक 15 मार्च, 17 मार्च और 19 मार्च 2026 को समय: प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक।

2. खेड़ा, खेड़ा न्यायालय परिसर, दरियानगर, राजा कॉलोनी, गुरुद्वारा मेन मार्केट, गांधी कॉलोनी, प्रीत विहार आदि में दिनांक 15 मार्च 2026 को समय: प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक।

3. सिडकुल जीआईडीसी फीडर क्षेत्र में दिनांक 15 मार्च 2026 समय: प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक।

4. बगवारा, देव होम्स, रॉयल, कौशल्या, दक्ष चौराहा आदि, में दिनांक 14 मार्च एवं 16 मार्च 2026 समय: प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक।

5. बीएचईएल, आंचल आहार, जेपीएस , गंगापुर रोड, तीन पानी रोड, शिमला बहादुर, गणेश गार्डन, आनंद विहार, वसुंधरा कॉलोनी, आनंद विहार, जनपथ रोड आदि में दिनांक 15 मार्च 2026 को समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक।

6. सिविल लाइन और गुरु अंगददेव कॉम्प्लेक्स में दिनांक 15 मार्च 2026 को समय: प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक।

7. सेक्टर-11 व सेक्टर-7 क्षेत्र
क्षेत्र: सेक्टर नं. 4, सेक्टर-11 तथा सेक्टर-7 से जुड़े सभी उपभोक्ता में दिनांक 15 मार्च 2026 को समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।

8. मटकोटा फीडर क्षेत्र
क्षेत्र: जिला जज परिसर, सरकारी अस्पताल, कलेक्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी आवास विकास, ट्रांजिट कैंप, रविन्द्र नगर, डॉक्टर कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में दिनांक 15 मार्च 2026 को समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस दौरान मरम्मत कार्य किया जाएगा। उपभोक्ता इन्वर्टर या जनरेटर का उपयोग करते समय उसे मुख्य लाइन से अलग रखें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।